कोडरमा: हाई कोर्ट के आदेश पर जल निकायों में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला न्याय सदन में अंचल अधिकारियों के साथ हुई बैठक
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में जिला न्याय सदन स्थित सभागार में कोडरमा जिले के सभी अंचलाधिकारियो की उपस्थिति में जल भंडार, नदी, तालाब जल निकाय आदि पर अतिक्रमण ले सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया l