कोडरमा: चिगलाबर में पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर करीब ₹1 लाख की चोरी, कोडरमा थाने में मामला दर्ज
कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर निवासी विकास कुमार के द्वारा कोडरमा थाना में आवेदन देकर उनके इंडियन पेट्रोल पंप से करीब एक लाख रुपए के सामान की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर की रात उनके पेट्रोल पंप के अंदर का ताला तोड़कर अपराधियों के द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ऑफिस के अंदर से इनवर्टर, टीवी आदि की चोरी की।