कोडरमा: बिरहोर जनजाति के विकास हेतु उपायुक्त कोडरमा ने योजनाओं की समीक्षा की
कोडरमा जिले में बिरहोर जनजाति परिवारों को मुख्यधारा में लाने एवं उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आयोजित विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा मंगलवार को 2 बजे उपायुक्त ऋतुराज द्वारा की गई।