कोडरमा: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में लावारिस ट्रॉली बैग से 100 बोतल देसी शराब बरामद
ऑपरेशन "सतर्क" के तहत 07 अक्टूबर 2025 को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक लाल ट्रॉली बैग बरामद किया गया। जांच में बैग से 100 बोतल देसी शराब (कुल 30 लीटर, कीमत ₹5500) मिली। एएसआई ओम प्रकाश सिंह व टीम ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सौंपा।