पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सरकारी ऑफिसर हत्याकांड में शूटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
बीते 8 अक्टूबर को आलमगंज थाना के बजरंगपुरी में रिटायर्ड सरकारी ऑफिसर की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गुरुवार को पटना सिटी ASP अतुल झा ने शाम 4 बजे PC कर बताया कि शूटर समेत चार आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार किया गया था। जमीन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।