पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा पहलवान घाट के पास नाले से मिला महिला का शव
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव की तरफ जाने वाले रास्ते में दुजरा पहलवान घाट के पास नाले से एक महिला का शव बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे नाले के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने नाले में महिला का शव देखा। उसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। अब तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रतर कार्यवाई कर रही है।