पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाने के पुलिस ने लोगों के साथ की गाली-गलौज, वीडियो हुआ वायरल
रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस पर लोगों ने बदसलूकी और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पटना हाई कोर्ट की लीगल इंटर्न ने बताया कि थाने में जगह नहीं होने की वजह से सभी पुलिस अपनी वाहन गली में ही लगाते हैं। जब लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी भड़क गए और लोगों के साथ बदसलूकी की।