पटना ग्रामीण: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची तख्त श्री हरिमंदिर, 'चक दे इंडिया' के लगे नारे
बिहार के राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक होने वाला है। जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया मलेशिया और थाईलैंड की टीम शामिल होगी। इसे लेकर ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत की गई है। यह यात्रा पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर पहुंची। इस बात की जानकारी गुरुवार सुबह 11:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।