पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी आलोक राज ने की जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत की पुष्टि
बिहार डीजीपी आलोक राज ने जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत की पुष्टि की है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे डीजीपी आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवान जिले में 20 और सारण जिले में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है। मौके पर उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।