चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण’ पर विशेष व्याख्यान
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में “भारत में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण की अनिवार्यता” विषय पर गुरुवार को दो बजे एक विशेष व्याख्यान एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड, रांची के प्रोफेसर डॉ आलोक गुप्ता मजूद रहे।