भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मौजेपुर में 11 हजार बिजली लाइन के जर्जर तारों से निकली चिंगारी से एक बीघा फसल जलकर हुई राख
ग्राम मौजेपुर निवासी दसरथ सिंह पुत्र स्व0 नत्थू सिंह के खेत में लगे पोल पर 11 हजार बिजली लाइन के तार निकले हुए हैं। दोपहर लगभग एक बजे 11 हजार बिजली लाइन के जर्जर तारों से निकली चिंगारी से एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर आसपास इलाके के ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फसल की कीमत लगभग दस हजार रुपए बताई जा रही है।