परैया: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 10 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन, पूर्व विधायक ने धावकों को किया पुरस्कृत
Paraiya, Gaya | Sep 4, 2026 परैया के बैगोमन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 10 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन शुक्रवार को हुआ। बैगोमन मोड से कपासिया पुल तथा कपासिया पुल से बैगोमन मोड तक वापस आना था। मुख्य अतिथि गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने धावकों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। गांंधी मैदान के धावक सूर्यकुमार यादव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।