कोतमा: बिजुरी में पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाली 3 दुकानों पर दी दबिश
Kotma, Anuppur | Nov 9, 2026 सोमवार 2:00 बजे अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ बिजुरी पुलिस ने तीन किराना दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए। भगता और बहेराबांध में की गई कार्रवाई में तीन दुकानदारों के कब्जे से पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।