श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 75 मरीजों की आंखों की जांच कर 26 मरीज लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित
डीडवाना। श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के आर्थिक सौजन्य व शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से दोजराज गणेश मंदिर रोड़ स्थित स्थानीय अग्रसेन भवन में लगातार 50वें नि:शुल्क मोतियाबिंद व नैत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। समिति मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 75 नैत्र मरीजों की आंखों की जाँच कर 26 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया जिसका सोमवार को जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. आकांक्षा बिंदल द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। नेत्र चिकित्सा शिविर का भारत विकास परिषद् उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने अवलोकन किया एवं श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति द्वारा चलाएं जा रहे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की सराहना की। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा। रोगियों को चश्मा, भोजन एवं रहने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। बाजारी ने बताया कि समिति द्वारा 18 अक्टूबर रविवार को लगातार 51वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंत्री बनवारी मोट ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। समिति के तत्वावधान में कवि सम्मेलन, होली महोत्सव, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगों को उपकरण, भजन संध्या सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, भारत विकास परिषद् डीडवाना शाखा अध्यक्ष डॉ गजादान चारण, कमल भारुका, अशोक घोड़ावत, लोकेश अग्रवाल, मुकेश लदनियां, देवकीनंदन गिनोडिया, निखिल मित्तल, कैलाश बगड़िया, बालमुकुंद बगड़िया, संदीप पटवारी, सुनील बगड़िया, भरत मोदी, मोहित दलाल, शिविर प्रभारी राकेश कुमार, अर्शदीप कौर, दीपक वर्मा, भंवरसिंह, डॉ.इमरान खुनखुना, अलवीरा, मनीषा, गौरी, खलील अहमद, सम्राट घोड़ावत, प्रभु पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Sep 20, 2026