Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

भाजपा मंडल अध्यक्ष की दादागिरी जनकल्याण शिविर में कर्मचारियों को धमकाया जमकर सुनाई खरी-खोटी. मुरैना/जनपद पंचायत सबलगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपते हुए मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 16 जून को जनपद पंचायत परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे मंडल अध्यक्ष शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ तीखे लहजे में बातचीत करते हुए उन्हें फटकार लगाई। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। कर्मचारियों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मंडल अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जिससे शिविर का माहौल प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि इस घटना से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ा तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित हुआ। मामले को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत एवं पंचनामा जिला प्रशासन को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मामले की चर्चा तेज हो गई है। #मुरैना #morena #भाजपा #सबलगढ़

Morena Nagar, Morena | Jun 16, 2026

MORE NEWS

भोपाल दुष्कर्म मामले पर मुरैना में फूटा गुस्सा, एबीवीपी ने फूंका NSUI का पुतला

मुरैना। भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर संगठन की ही एक आदिवासी छात्रा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुरैना इकाई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई का पुतला दहन कर आरोपित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है और दोषी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एबीवीपी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

भोपाल दुष्कर्म मामले पर मुरैना में फूटा गुस्सा, एबीवीपी ने फूंका NSUI का पुतला मुरैना। भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर संगठन की ही एक आदिवासी छात्रा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुरैना इकाई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई का पुतला दहन कर आरोपित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है और दोषी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एबीवीपी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

मुरैना कोर्ट में शादी से पहले बवाल, प्रेमी-प्रेमिका और परिजनों में जमकर मा.रपीट

मुरैना जिला न्यायालय शुक्रवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब शादी करने पहुंचे एक प्रेमी-प्रेमिका और महिला के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और कोर्ट परिसर में लात-घूंसे चलने लगे।
जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात गुजरात में टाइल्स का काम करने के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि 7 जुलाई को दोनों उत्तर प्रदेश से निकलकर मुरैना पहुंचे और शादी की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान महिला के परिजन भी कोर्ट पहुंच गए। बच्चों को साथ ले जाने के मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
सूचना मिलते ही न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और कोतवाली थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।

मुरैना कोर्ट में शादी से पहले बवाल, प्रेमी-प्रेमिका और परिजनों में जमकर मा.रपीट मुरैना जिला न्यायालय शुक्रवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब शादी करने पहुंचे एक प्रेमी-प्रेमिका और महिला के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और कोर्ट परिसर में लात-घूंसे चलने लगे। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात गुजरात में टाइल्स का काम करने के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि 7 जुलाई को दोनों उत्तर प्रदेश से निकलकर मुरैना पहुंचे और शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला के परिजन भी कोर्ट पहुंच गए। बच्चों को साथ ले जाने के मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और कोतवाली थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026

18 जुलाई को मुरैना में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा👇

18 जुलाई को मुरैना में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा👇

Morena Nagar, Morena | Jul 17, 2026