ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर स्टेशन पर जेबकतरा पकड़ाया, यात्रियों ने की पिटाई, हड़कंप मचा, चेतावनी देकर छोड़ा
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों ने एक संदिग्ध जेबकतरे को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि भीड़भाड़ के बीच आरोपी एक यात्री की जेब काटने की कोशिश कर रहा था, तभी सतर्क यात्रियों की नजर उस पर पड़ गई।