जेवर: रंहेरा के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर विधायक से की मुलाकात, विस्थापन की मांग से कराया अवगत
ग्रेटर नोएडा के रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को विस्थापन की मांग को लेकर रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं स्थानीय विधायक ने ग्रामीणों की मांग को जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।