जेवर: रबूपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे 2 अभियुक्तों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अपराध की मंशा से घूम रहे दो शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध चाकू व एक तमंचा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अर्जुन व वसीम के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।