जेवर: फलैदा रोड से पुलिस ने निर्माणाधीन साइटों से चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को जनपद में निर्माणाधीन साइटों से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 125 किलोग्राम चोरी की सरिया व अन्य सामान बरामद कर लिया है अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से आबिद व मोहसिम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।