घोसी: घोसी नगर में निकल गई मतदाता जागरूकता रैली, उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghosi, Mau | Apr 13, 2024 आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये घोसी नगर में छात्र छात्राओं ने एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली।मतदाता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी घोसी आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो तहसील परिसर से शुरू होकर नगर के रेलवे स्टेशन, पकड़ी मोड़,मझवारा मोड़ आदि क्षेत्रों में घुमाई गई।