घोसी: सरायख़्वाज़े बड़े में अज्ञात कारणों से गेहूँ के खेत मे लगी आग,तीन बिगहा गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक
Ghosi, Mau | Apr 11, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायख़्वाज़े बड़े में अज्ञात कारणों से गुरुवार को गेहूं के खेत मे अचानक आग लग गई।आग लगने से किसानो के लगभग तीन बिगहा खेत मे खड़ी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई।आग लगने की सूचना पहुँचे आस पास के ग्रामीणों ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगलगी वाले जगह पर नही पहुँच सकी।