घोसी: अमिला रकबा में भगवान हनुमान की प्रतिमा बनाने आये मूर्तिकार रुपये व सामान लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ghosi, Mau | Apr 12, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला रकबा में ठेके पर मूर्ति बनाने आए पांच मूर्तिकारों ने साढ़े तीन लाख रुपए और मूर्ति बनाने का सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांचों कलाकारो के विरुद्ध चोरी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के अमिला रकबा निवासी पंकज राय के यहाँ 31 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा बनाने आये थे।