घोसी: बलपुर के पास अनियंत्रित तेज कार सड़क छोड़ खाई में गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Ghosi, Mau | Apr 12, 2024 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी चौकी अंतर्गत मऊ आजमगढ़ बार्डर पर बलपुर के पास अनियंत्रित तेज गति कार सड़क छोड़ गड्ढे में जा गिरी। जिससे कार चालक सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची मादी चौकी पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवा घायलों के पहचान में जुटी रही।दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।