घोसी: हरधौली बाजार में अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग,आग बुझाने में एक युवक झुलसा
Ghosi, Mau | Apr 12, 2024 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरधौली बाजार में अज्ञात कारणों से चाय पकौड़ी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर आसपास की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते आधा दर्जन दुकाने जलकर राख हो गई। वहीं आग बुझाने में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग से गम्भीर रूप से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया गया।