घोसी: घोसी लोकसभा से बसपा ने पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी किया घोषित, घोसी लोकसभा से पांचवीं बार लड़ेंगे चुनाव
Ghosi, Mau | Apr 12, 2024 बसपा ने घोसी लोकसभा क्षेत्र से बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया है।बसपा मुखिया बहन मायावती के निर्देश पर बालकृष्ण चौहान के नाम की घोषणा हुई। बालकृष्ण चौहान इससे पहले घोसी से चार बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं ।एक बार बसपा से चुनाव जीते थे। जबकि दो बार बसपा और एक बार कांग्रेस से चुनाव हार गए थे। वह मूलतः मुहम्दाबाद गोहना के जमालपुर करहा के रहने वाले हैं।