फरसगांव: मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का खुलासा, आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या, 7 आरोपी हुए गिरफ्तार
फरसगांव ब्लाक के ग्राम मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्व रंजिश में आरोपियों ने सरपंच को पकड़कर डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा व लोहे की रॉड बरामद की है।