Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

Bihar news : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा। शनिवार को बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #Bettiah #Mainatand #RoadAccident #WestChamparan #BiharNews #CarVsBike #BreakingNews #FatalAccident #GMCHBettiah #RoadSafety #Patna #TrafficAccident #BikeAccident #LocalNews #NewsUpdate

MORE NEWS

Bihar news : स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं व 44वीं बटालियन के जवानों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी, भंगहा, पचरौता, सिसवा, नगरदेही समेत विभिन्न बॉर्डर प्वाइंटों पर एसएसबी जवान विशेष निगरानी कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के साथ उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी जवानों द्वारा पैदल गश्त के साथ संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से सटे गांवों में भी एसएसबी जवानों की सक्रियता बढ़ गई है। जवान स्थानीय लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें। स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 47वीं बटालियन के इनरवा कैंप में तैनात सहायक सेनानायक अंकित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह मुस्तैद है और जवानों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस तक सीमा क्षेत्र में इसी तरह विशेष निगरानी जारी रहेगी। एसएसबी की बढ़ी चौकसी से सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।#IndependenceDay #IndoNepalBorder #SSB #BorderSecurity #Mainatand #WestChamparan #BiharNews  #latestnews #latestnews🔝 #latestnewsupdate #latestnewsfaridabad #latestnews🔝💜 #latestnewsupdate

Bihar news : स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं व 44वीं बटालियन के जवानों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी, भंगहा, पचरौता, सिसवा, नगरदेही समेत विभिन्न बॉर्डर प्वाइंटों पर एसएसबी जवान विशेष निगरानी कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के साथ उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी जवानों द्वारा पैदल गश्त के साथ संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से सटे गांवों में भी एसएसबी जवानों की सक्रियता बढ़ गई है। जवान स्थानीय लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें। स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 47वीं बटालियन के इनरवा कैंप में तैनात सहायक सेनानायक अंकित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह मुस्तैद है और जवानों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस तक सीमा क्षेत्र में इसी तरह विशेष निगरानी जारी रहेगी। एसएसबी की बढ़ी चौकसी से सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।#IndependenceDay #IndoNepalBorder #SSB #BorderSecurity #Mainatand #WestChamparan #BiharNews #latestnews #latestnews🔝 #latestnewsupdate #latestnewsfaridabad #latestnews🔝💜 #latestnewsupdate

Bettiah, West Champaran | Aug 14, 2026

बैरिया अंचल कार्यालय पर  रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर आज दुसरा दिन  भाकपा माले का सामूहिक अनशन जारी

बैरिया अंचल कार्यालय पर रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर आज दुसरा दिन भाकपा माले का सामूहिक अनशन जारी

Bettiah, West Champaran | Aug 14, 2026

गरीबों के हक के लिए माले का दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू, प्रखंड मुख्यालय पर धरना

 आवास, रोजगार, राशन, पेंशन और न्यूनतम मजदूरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दो दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना शुरू किया। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

गरीबों के हक के लिए माले का दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू, प्रखंड मुख्यालय पर धरना आवास, रोजगार, राशन, पेंशन और न्यूनतम मजदूरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दो दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना शुरू किया। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026

मैनाटांड-सिकटा में भाकपा की पदयात्रा: ‘बदलाव जरूरी है’ के संदेश के साथ किसानों-मजदूरों के हक की बुलंद हुई आवाज

राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पदयात्रा के आठवें दिन पश्चिम चम्पारण जिले के मैनाटांड और सिकटा प्रखंड में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर आम जनता के बीच बदलाव जरूरी है का संदेश दिया। मैनाटांड प्रखंड के झझरी, पीडारी, इनरवा एवं मैनाटांड में पदयात्रा निकाली गई, जबकि सिकटा प्रखंड के बलथर और बैशखवा में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर जनता को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

पदयात्रा के दौरान किसानों की कर्जमाफी, फसलों का लाभकारी मूल्य, चार लेबर कोड वापस लेने, पेपर लीक पर रोक लगाने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक, खाद की कालाबाजारी बंद करने तथा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूरों के जिला सचिव सुबोध मुखिया, किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद, लछुमन राम, श्रीकिसुन पासवान, गोदावरी देवी और जोड़ पासवान ने किया।

किसान नेता राधामोहन यादव ने कहा कि भाकपा किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, सभी तरह के कर्ज माफ कराने और जरूरतमंद किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन छीनकर सैटेलाइट सिटी के नाम पर रियल एस्टेट को देने की साजिश बंद होनी चाहिए। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने आम जनता से अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।

राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे समय में भाकपा पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है और देश को बर्बादी की ओर जाने से बचाने के लिए लोगों को एकजुट होने का संदेश दे रही है।

खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया ने कहा कि चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। स्थायी रोजगार देने के बजाय मजदूरों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था में धकेला जा रहा है, जिससे शोषण की नई व्यवस्था कायम हो रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा चारों लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।

किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि वर्षों से बसे गरीबों को उजाड़कर उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकपा कथित बुलडोजर राज के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है और पदयात्रा के माध्यम से गरीबों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और जागरूक कर रही है।

भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल मांगों को उठाना नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संघर्ष के लिए एकजुट करना है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बदलाव जरूरी है के संदेश के साथ जनसमर्थन जुटाया।

मैनाटांड-सिकटा में भाकपा की पदयात्रा: ‘बदलाव जरूरी है’ के संदेश के साथ किसानों-मजदूरों के हक की बुलंद हुई आवाज राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पदयात्रा के आठवें दिन पश्चिम चम्पारण जिले के मैनाटांड और सिकटा प्रखंड में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर आम जनता के बीच बदलाव जरूरी है का संदेश दिया। मैनाटांड प्रखंड के झझरी, पीडारी, इनरवा एवं मैनाटांड में पदयात्रा निकाली गई, जबकि सिकटा प्रखंड के बलथर और बैशखवा में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर जनता को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान किसानों की कर्जमाफी, फसलों का लाभकारी मूल्य, चार लेबर कोड वापस लेने, पेपर लीक पर रोक लगाने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक, खाद की कालाबाजारी बंद करने तथा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूरों के जिला सचिव सुबोध मुखिया, किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद, लछुमन राम, श्रीकिसुन पासवान, गोदावरी देवी और जोड़ पासवान ने किया। किसान नेता राधामोहन यादव ने कहा कि भाकपा किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, सभी तरह के कर्ज माफ कराने और जरूरतमंद किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन छीनकर सैटेलाइट सिटी के नाम पर रियल एस्टेट को देने की साजिश बंद होनी चाहिए। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने आम जनता से अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे समय में भाकपा पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है और देश को बर्बादी की ओर जाने से बचाने के लिए लोगों को एकजुट होने का संदेश दे रही है। खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया ने कहा कि चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। स्थायी रोजगार देने के बजाय मजदूरों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था में धकेला जा रहा है, जिससे शोषण की नई व्यवस्था कायम हो रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा चारों लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि वर्षों से बसे गरीबों को उजाड़कर उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकपा कथित बुलडोजर राज के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है और पदयात्रा के माध्यम से गरीबों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और जागरूक कर रही है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल मांगों को उठाना नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संघर्ष के लिए एकजुट करना है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बदलाव जरूरी है के संदेश के साथ जनसमर्थन जुटाया।

Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026

चनपटिया में 500 युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प, वृंदावन आश्रम से निकली रैली

बेतिया। माय भारत, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में गुरुवार को चनपटिया स्थित ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में 500 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रैली में प्रजापति हाई स्कूल, वृंदावन बालक स्कूल और वृंदावन बुनियादी कन्या स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम चंपारण की गांधीवादी विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां गांधी सेवा संघ का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भाग लिया था। इसी ऐतिहासिक भूमि से स्वच्छता का संदेश देना गांधीवादी जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम माना गया।

चनपटिया में 500 युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प, वृंदावन आश्रम से निकली रैली बेतिया। माय भारत, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में गुरुवार को चनपटिया स्थित ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में 500 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली में प्रजापति हाई स्कूल, वृंदावन बालक स्कूल और वृंदावन बुनियादी कन्या स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम चंपारण की गांधीवादी विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां गांधी सेवा संघ का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भाग लिया था। इसी ऐतिहासिक भूमि से स्वच्छता का संदेश देना गांधीवादी जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम माना गया।

Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026

Bihar news : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा। शनिवार को बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #Bettiah #Mainatand #RoadAccident #WestChamparan #BiharNews #CarVsBike #BreakingNews #FatalAccident #GMCHBettiah #RoadSafety #Patna #TrafficAccident #BikeAccident #LocalNews #NewsUpdate - Bettiah News