मोहम्मदगंज: पांच साल से बंद पड़ा 30 मीट्रिक टन क्षमता का मिनी कोल्ड रूम
मोहम्मदगंज प्रखंड के स्थानीय रविवारीय साप्ताहिक बाजार परिसर में करीब पांच वर्ष पूर्व निर्मित 30 मीट्रिक टन क्षमता वाला मिनी कोल्ड रूम अब तक चालू नहीं हो सका है। इसे सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना भी लंबे समय से लंबित है। इससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को अपनी कृषि उपज सुरक्षित रखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।