मोहम्मदगंज: मेदिनीनगर (डालटनगंज): राँची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से होगा ठहराव, रेलवे ने जारी की सूचना
राँची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से ठहराव होगा। इसके लिए रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। पलामू के सांसद पलामू विष्णु दयाल राम 23 जनवरी की रात्रि 10:00 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।