भीम चूल्हा स्थल पर आयोजित मकर संक्रांति मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से कोयल नदी पुल के दोनों तरफ मुख्य पथ तक एवं मोहम्मदगंज-कादल कुर्मी मुख्य पथ पर बुधवार को पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।