भटवाड़ी: हर्षिल पुलिस ने 476 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस अवैध नशे के कारोबार में अकुंश लगाने के लिए जनपद के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चला रही है। हर्षिल पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गंगोत्री हैलीपेड के पास नेपाली मूल के गोपाल को 476 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।