भटवाड़ी: डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 8 गांव में छोटे-छोटे ट्रैक रूट विकसित किए जाएंगे
सोमवार शाम 4 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने कलक्ट्रेट बीसी रुम अधिकारियों की बैठक ली। डीएम प्रशांत आर्य ने इसके लिए वन और पर्यटन विभाग को संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन ट्रैक रूट खुलने से हर गांव पर्यटन से जुड़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए गाइडिंग आदि में भी स्वरोजगार के नया आयाम खुल जाएगा।