भटवाड़ी: भैलूडा गांव में हरेला पर्व की पूर्व तैयारियों के तहत महिलाओं ने वृक्षारोपण के लिए किए गड्ढे
विकास खंड भटवाड़ी के ग्राम सभा भैलूडा दुगु तोक में हरेला पर्व की पूर्व तैयारियों पर वृक्षारोपण के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गड्ढों का निर्माण किया गया। वहीं विकास खंड नौगांव में भी समूह की महिलाओं द्वारा वृहद रूप गड्ढों का निर्माण किया गया।