गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सोनगाड से 50 मीटर गंगोत्री की तरफ एक ट्रक रोड़ पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ट्रक में ड्राइवर सहित 13 कांवडिए सवार थे। जिनमे से 5 लोगो को अंदरूनी चोटे आई हैं। उक्त स्थान पर हाईवे कुछ समय के लिये बाधित रहा। उक्त ट्रक को हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया।