भटवाड़ी: गंगनानी के पास खाई में गिरा एक पैदल डाककांवड़, देर रात तक नहीं चला कोई पता
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से 3 km आगे रविवार को नाग मंदिर के समीप 1 पैदल डाककांवड़ सड़क से करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। SDRF और पुलिस टीम ने रात्रि 12:30 बजे तक युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह पुनः रेस्क्यू कार्य शुरू किया जाएगा।