शंभूगंज: मिर्जापुर गांव में दबंगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ की मारपीट, मामला थाने पहुंचा
मिर्जापुर गांव में दबंगों ने मसोमात महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 4:00 की है। घटना के बाद पीड़ित मसोमात निभा देवी अपने पुत्री के साथ थाना पहुंचकर गांव के ही बालेश्वर मिश्र समेत तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करती है।