शंभूगंज: भट्ठाचक मझघाय गांव से 11 लीटर देसी शराब के साथ जेल से छूटा कारोबारी फिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भट्ठाचक मझघाय गांव से पुलिस ने 11 लीटर देसी शराब के साथ जेल से छूटकर बाहर आए कारोबारी अशोक साह को फिर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार की दोपहर बाद 3:30 बजे बांका जेल भेज दिया। पुलिस ने बताई पकड़े गए शराब कारोबारी अशोक साह पेशेवर कारोबारी है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है और उसकी पत्नी भी शराब मामले में जेल जा चुकी है।