शंभूगंज: शंभूगंज मुख्यालय में झंडोतोलन से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर झंडोतोलन के पूर्व बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी प्रमुख श्वेता देवी थानाध्यक्ष मंटू कुमार आदि ने शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे। इस दौरान भारत माता की जयकारे और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। वहां मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।