शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में ऑनलाइन दुकान व साइबर कैफे पर बीडीओ की छापेमारी, दर्जनों आधार कार्ड जब्त, पुलिस जांच जारी
शंभूगंज बाजार के ऑनलाइन की दुकान व साइबर कैफे में बीडीओ नीतीश कुमार ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल जवानों के साथ गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे छापेमारी की। इस दौरान दो ऑनलाइन की दुकान से दर्जनों लोगों का आधार कार्ड बरामद किया। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बीडीओ ने बताया की ऑनलाइन की दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना मिली थी।