शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान से दी सलामी
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे प्रखंड में प्रमुख श्वेता देवी ने झंडोतोलन कर राष्ट्रगान के धुन पर तिरंगा को सलाम दी। BRC में बीईओ भूपेंद्र सिंह ने थाना में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने SSPS कॉलेज में प्राचार्य दिवाकर सिंह ने अस्पताल में प्रभारी डॉ अजय शर्मा ने झंडोतोलन कर तिरंगा को सलामी दी।