शंभूगंज: गिरीधारा गांव में टोटो चालक के मनमानी भाड़े पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने पहुंचा
गिरीधारा गांव में टोटो चालक के द्वारा मनमानी भाड़ा मांगने पर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के त्रिभुवन सिंह तो दूसरे पक्ष के टोटो चालक रमेश मंडल जख्मी हो गए। जिसके बाद रमेश मंडल गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे शिकायत करने शंभूगंज थाना पहुंचे। जबकि दूसरी ओर जख्मी त्रिभुवन सिंह को इलाज के लिए सीएचसी शंभूगंज में भर्ती कराया।