गरोठ: तीसरी शादी करना पड़ी भारी, न्यायालय ने भेजा जेल गरोठ थाने का मामला
गरोठ में पारिवारिक विवाद के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पति रामभरोसे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी और दो बेटियों को बिना कानूनी प्रक्रिया के छोड़कर तीसरी महिला से विवाह कर लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित पत्नी घर पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।