दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर दो पक्षों में चले डंडे, वीडियो वायरल; आरपीएफ ने दर्ज किया मामला, एक पक्ष के दो लोगों को किया हिरासत में दूसरा पक्ष फरार...
दमोह। दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार रात करीब 12 बजे यात्रियों के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्ष डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते और महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलने पर आरपीएफ और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र के दिनारी गांव निवासी पंचम कुम्हार दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में उनका स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया।पंचम की पत्नी लक्ष्मी कुम्हार ने आरोप लगाया कि उनके पति पर नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के आरोप लगाए।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026