बांसगांव: बांसगांव में नाग पंचमी पर तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
बांसगांव के बदौली बाबू गांव में नाग पंचमी के दिन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार को गांव में गम का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद दो बच्चों, अनुज (पुत्र सत्य प्रकाश) और सचिन (पुत्र भजुराम), का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12:30 बजे धोबहा घाट, बांसगांव पर किया गया।