जगदलपुर: अबूझमाड़ मुठभेड़ को लेकर बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने दी जानकारी, सुरक्षाबलों को दी बधाई
अबूझमाड़ मुठभेड़ पर गुरुवार सुबह 10 बजे बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बताया, सर्च ऑपरेशन जारी है।सुरक्षा बलों ने बहुत ही चतुराई से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप CPI(माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की मौत हो गई। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।