जगदलपुर: नगर के टाउन हॉल में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का हुआ आयोजन, विधायक और महापौर ने किया शुभारंभ
सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 1 बजे टाउन हॉल में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। आज के शिविर में कुल 12 वार्डो को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, और बड़ी संख्या में विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।