जगदलपुर: नगर में अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ, गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में पाए गए अवैध मोबाइल टॉवर
नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को शाम 4 बजे महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया।