जगदलपुर: युवा कांग्रेस ने स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि व पहलगांव हमले में शहीदों की स्मृति में महारानी अस्पताल में किया रक्तदान
बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में भारत रत्न स्व.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि व जम्मू कश्मीर के पहलगांव हमले में हुए शहीदों की स्मृति में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर महारानी अस्पताल में रक्तदान किया गया। इस रक्तदान में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भाग लिया।