जगदलपुर: जगदलपुर आसना पार्क के समीप भालू दिखा, वनमंत्री केदार कश्यप ने लोगों से छेड़छाड़ न करने की अपील की
जगदलपुर आसना पार्क के समीप अचानक वन्यजीव भालू दिखाई दिया।इस दौरान कार से जा रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। भालू के शहर इतने करीब आ जाने से आसना और जगदलपुर के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं वन मंत्री को इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को भालू को सुरक्षित स्थान में ले जाने निर्देशित किया है।