SVSU में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बने गजेंद्र फोगाट, विद्यार्थियों को सिखाएंगे परफॉर्मिंग आर्ट और सांस्कृतिक कौशल
.
.
पलवल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पेशल पब्लिसिटी ओएसडी गजेंद्र फोगाट अब श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कला और कौशल की बारीकियां सिखाएंगे। सोमवार को उन्होंने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद का कार्यभार संभाला, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। 
कुलगुरु ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल और कला को निखारने की दिशा में यह महत्वाकांक्षी कदम है, गजेंद्र फोगाट के अनुभव से विद्यार्थियों को व्यावहारिक स्तर पर प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर गजेंद्र फोगाट ने कहा कि आज का समय युवाओं का है, हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। 
#GajendraPhogat #SVSU #PalwalNews #HaryanaNews #professorofpractice
Palwal, Palwal | Sep 9, 2026